कुनुस्तोड़िया के नॉर्थ सियारशोल ओसीपी के जंगल में दो प्रेमी जोड़े का शव मिलने से इलाके में हड़कंप।
जामुड़िया :- जामुड़िया थाना अंतर्गत कुनुस्तोड़िया के नॉर्थ सियारशोल ओसीपी के जंगल में दो प्रेमी जोड़े का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय इलाके के लोगों ने जोड़े के लटकते शव को देख कर इसकी सुचना इलाके कि पुलिस और इलाके के नेताओं को दी।
पुलिस पहुंची और जोड़े के सड़े-गले शव को पेड़ से उतारा। दोनों शवों की पहचान करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। क्योंकि शव पूरी तरह से
सड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि ये दोनों कि उम्र लगभग 40-42 साल है। ये जोड़ा इस क्षेत्र के रहने वाला नहीं है। सवाल यह उठता है कि आखिर व दोनों ऐसा फैसला क्यों लिया, इसे लेकर सभी सशंकित हैं. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ईसीएल की ओसीपी क्षेत्र के नजदीकी हिस्से में स्थित है और इसके बगल में एक पलाश के पेड़ में जोड़े का शव साड़ी में लटका हुआ देखा गया। सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोग इलाके से गुजर रहे थे तो दुर्गंध आने पर उनकी नजर जोड़े के लटकते शव पर पड़ी नाम न बताने की शर्त पर कई इच्छुक स्थानीय निवासियों ने कहा कि शव संभवत स्थानीय क्षेत्र के किसी आदिवासी जोड़े का हो सकता है, हालांकि इस मामले पर कोई निश्चित राय सामने नहीं आई है। पुलिस दोनों शवों की पहचान के लिए तलाश में जुट गई है. वहीं पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि ये मौत कैसे हुई. मौत की घटना की जांच के लिए इलाके से विभिन्न नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।
Tags
क्राइम न्यूज़.