इंडिया गठबंधन कि चुनावी सभा में शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन। अब्दुल कलाम.

इंडिया गठबंधन कि चुनावी सभा में शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन।

धनबाद :- धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड क्षेत्र के टुंडी उच्च विद्यालय मैदान में जन सभा का हुआ आयोजन। इंडिया गठबंधन सह जेएमएम के नेता गिरिडीह लोगसभा प्रत्यासी मथुरा प्रसाद महतो को जिताने के उद्देश्य से जन सभा का हुआ था आयोजन। हजारों जेएमएम समर्थकों की जुटी भीड़। जन सभा में शामिल हुए जेएमएम के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के गिरिडीह प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को जनता से जिताने की अपील कि है।

साथ ही जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा का लगा नारा लगाते हुए कल्पना सोरेन ने जनता को ताले की चाभी बताई।और मथुरा चाचा को जिताने के लिए जनता से आग्रह की। साथ ही उन्होंने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कही की ये सरकार जुमले की सरकार है इन्होंने सिर्फ गरीब को शोषण करने का काम किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post