केंद्रीय कानून मंत्री पहुंचे श्रीश्याम मंदिर। श्रीश्याम मंदिर जा कर लिया आशीर्वाद।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आसनसोल पहुंचे। उन्होंने आसनसोल पहुंच कर श्रीश्याम मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करने के बाद मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों से मिले। मंच पर उन्हें मारवाड़ी युवा के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच के सदस्यों के अलावा सीताराम बगड़िया, पवन गुटगुटिया मधु डुमरेवाल समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मारवाड़ी युवा मंच के साथियों से आत्मीय भेंट हुई। मारवाड़ी समाज बंगाल के विकास और समाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति एकजुट होकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को अपना आर्शीवाद देगा।