बिरला प्रजाति सांप के साथ 5 लोगों को पुलिस ने छापामारी कर के होटल आसनसोल इन से किया गिरफ्तार। अब्दुल कलाम

बिरला प्रजाति सांप के साथ 5 लोगों को पुलिस ने छापामारी कर के होटल आसनसोल इन से किया गिरफ्तार।

आसनसोल :- पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर के पांच लोगों को उनके पास से बिरला प्रजाति सांप के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट को गुप्त सुचना मिली थी के होटल आसनसोल इन में कुछ लोग बिरला प्रजाति सांप के साथ बड़ी तस्करी को अंजाम देने वाले हैं। फिर किया था पुलिस ने अपनी गुप्त रूप से छानबीन शुरू कर दी। वे लोग उस सांप को आसनसोल में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने सारी छानबीन करते हुए अपराधियों को घर दबोचा।

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ने पत्रकार सम्मेलन कर पत्रकारों को सारी जानकारी दी। मौके पर आसनसोल साउथ थाना आईसी कौशिक कुंडू, आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट प्रभारी संजीव दे तथा साउथ थाना के अन्य अधिकारी विजय दलपति भी उपस्थित थे। इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ने कहा कि आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के प्रभारी संजीव दे को खबर मिली कि होटल आसनसोल इन में पांच व्यक्ति आकर ठहरे हुए थे। उनके पास एक बेहद बिरला प्रजाति का सांप है। जिसे वह आसनसोल में बेचने की फिराक में थे। उन्होंने कहा कि यह खबर सुनते ही संजीव दे आसनसोल साउथ और आसनसोल साउथ पीपी की टीम के साथ होटल पहुंचे और उन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। 
उन्होंने उस तक्षक सांप के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पांचो लोगों को हिरासत में लिया गया और उन्हें आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा। पांच में से दो व्यक्ति हीरापुर का रहने वाला बताया जा रहा है वहीं तीन लोग उत्तर 24 परगना के रहने वाले हैँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post