3 महीने से राशन नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।
निघा :- आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 10 निघा स्थित में आज तीन माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत पर गर्मी की परवाह न करते हुए निघा के स्थानीय लोगों ने राशन लेने जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया है। निघा क्षेत्र के लोगों को तीन माह से राशन नहीं मिलने पर शुक्रवार को सड़क जाम कर के जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र के रहवासियों की शिकायत है कि पिछले तीन महीने से राशन नहीं मिलने पर भी उनकी पर्चियां काटी जा रही हैं।
5 महीने पहले भी उनके साथ जो हुआ उसे लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था. शुक्रवार को नीघा में प्रदर्शन के दौरान लोगों में काफी गुस्सा देखा गया. इस दिन वे सड़कों पर छाते, साइकिलें और मोटरसाइकिलें रखकर अपने विरोध पर डटे हुए थे। निघा में
विरोध प्रदर्शन सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक चला। बाद में खाद्य निरीक्षक और स्थानीय जमीनी नेता एवं श्रीपुर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कारियों को समझा बुझा कर विरोध प्रदर्शन को समाप्त करवाया। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन माह से राशन नहीं मिला है। निघा के स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके दुख-दर्द की किसी को परवाह नहीं है। वार्ड संख्या 10 के पार्षद प्रतिनिधि भोला पासवान मौके पर मौजूद थे. उन्होंने कहा, इस वार्ड में लोगों को राशन नहीं मिलने के कारण लगातार विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस संदर्भ में कम्युनिस्ट पार्टी के नोमान अशरफ खान ने कहा पश्चिम बंगाल में राशन भ्रष्टाचार कि घटना कोई नई बात नहीं है, जिस विभाग के खाद्य मंत्री जेल में हैं, उस विभाग के अधिकारी कैसे काम करते हैं, यह सभी जानते हैं।
वहीं पश्चिम बर्दवान जिला यूथ कांग्रेस सचिव फिरोज खान ने बताया कि व प्रदर्शन की खबर पा कर घटना स्थल पहुंचे। सारे मामले कि जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह एक दिन कि घटना तो है नहीं। यह घटना तो लगभग 3 महीने से चल रहा है. स्थानीय लोग राशन डीलर के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। बड़े अफसोश कि बात है कि इनके समस्याओं को कोई हल करने वाला नहीं है। पश्चिम बर्दवान जिला यूथ कांग्रेस सचिव फिरोज खान ने स्थानीय लोगों के गुस्से व आक्रोश को देखते हुए राशन डीलर कि दोकान को लगाया ताला।
Tags
विरोध प्रदर्शन।