साइबर क्राइम अपराधियों कि एक गिरोह को हीरापुर थाना पुलिस ने धर दबोचा। अब्दुल कलाम।

साइबर क्राइम अपराधियों कि एक गिरोह को हीरापुर थाना पुलिस ने धर दबोचा।

साइबर क्राइम अपराधि गिरोह का जामताड़ा गैंग से था गहरा नाता।

बर्नपुर :- पश्चिम बंगाल के आसनसोल के हीरापुर थाना पुलिस ने साइबर क्राइम के द्वारा बढ़ती अपराध और ठगी को लेकर गुप्त रूप से उनपर नजर लगाए बैठी थी। आज हीरापुर थाना पुलिस ने इस्माइल इलाके के षष्ठीनगर में तीन सदस्यों कि गिरोह गिरफ्तार किया है। सुचना के आधार पर बताया जाता है कि यह गिरोह जामताड़ा गैंग से जुड़ा हुए हैं। हीरापुर थाने की पुलिस को प्रारंभिक जांच के बाद पता चला कि गिरोह इस्माइल के षष्ठीनगर में किराए के मकान में रहा करते थे। उसी मकान से व लोग साइबर के द्वारा लोगों को ठगी किया करते थे। हीरापुर थाना पुलिस पदाधिकारी राजेश भट्टाचार्य ने छापेमारी कर तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। और गिरफ्तार कर सलाखों में डाल दिया। विनोद पात्रा जामुड़िया थाना क्षेत्र के डोबराना गांव का निवासी है तो दूसरा प्रदुम यादव जो झारखंड के जामताड़ा जिला के पतराडीही गांव का निवासी है और संतोष यादव कि टीम ने नाक में दम कर रक्खा था। इनके पास से पुलिस ने आठ मोबाइल फोन, लाखों रुपये, आठ डेबिट कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 419, 420, 465, 467, 468, 120/बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन शातिर अपराधियों को हीरापुर थाना पुलिस ने बुधवार को आसनसोल अदालत में पेश किया और सात दिन की पुलिस हिरासत की मांग की। न्यायाधीश ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हीरापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूत्रों के अनुसार उस घर में रहने वाले इन तीन लोगों की गतिविधि संदिग्ध है। मंगलवार को नगर अधिकारी दलबल के साथ वहां पहुंचे। फिर हीरापुर थाने के ओसी सौमेंद्रनाथ सिंह टैगोर के निर्देशानुसार आपरेशन चलाया गया। पता चला कि यह गिरोह फोन करके बैंक खाते, एटीएम कार्ड और गैस कनेक्शन के लिए केवाईसी की बात करता था। फिर ओटीपी मांगते थे और तरह-तरह के शब्दों के जाल में लोगों को उलझाते थे। फिर उसने बैंक खाते से पैसे निकाल लेते थे। गौरतलब है कि नियामपुर में भी साइबर अपराधियों का गढ़ है, उस इलाके को मिनी जामताड़ा भी कहा जाता है, यहां अक्सर विभिन्न राज्यों की पुलिस छापेमारी कर ठगों को गिरफ्तार करती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post