तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। Banty khan.

तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

कुल्टी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लिया। कुल्टी के भाजपा समर्थकों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस पल को खुशियों के साथ मनाया। इस संबंध में बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए ने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाई है। जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। रविवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। उसके बाद से पूरे कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कुल्टी भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष मनमोहन राय के नेतृत्व में रानी तालाब मोड पर विजय उत्सव मनाया गया। जहां काफी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित हुए और उन्होंने एक दूसरे को अबीर लगाकर तथा मिठाई खिलाकर इस अभूतपूर्व ऐतिहासिक पल को मनाया। इस अवसर पर संजीव राय , रविंद्र सिंह , डब्बू महतो , बबलू महतो ,अभिषेक गुप्ता , मिथुन बाउरी , गौतम माझी , रमेश , कल्पना राय , रवि प्रसाद , विशाल कुमार , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post