सेनको गोल्ड के करोड़ों कि सम्पति को डकैती करने वाले कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रानीगंज :- आसनसोल के रानीगंज में पिछले दिनों सेनको गोल्ड में करोड़ों कि डकैती का मामला सामने आया था। लगभग 6 से 7 लोगों ने सेनको गोल्ड में में घुसकर बन्दुक के बल पर करोड़ों कि डकैती कि थी। पुलिस कि नकाबन्दी और सूत्र से मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी का नाम सोनू सिंह बताया जा रहा है। अपराधी का घर बिहार का सीवान में है. पुलिस सूत्रों के मोताबिक उसे सोमवार कि शाम झारखंड के गिरिडीह के सरिया से गिरफ्तार किया गया।
उसे मंगलवार की सुबह धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आसनसोल होते हुए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पीठ में कमर के ऊपर गोली मारी गई थी. आज सुबह रानीगंज थाने की पुलिस ने आसनसोल कोर्ट में रानीगंज कांड में उसकी गिरफ्तारी दिखाते हुए जरूरी कागजात पेश किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले पिछले रविवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे, 7/8 लुटेरों के एक समूह ने रानीगंज शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 एनएसबी रोड के तारबंगला इलाके में सेनको गोल्ड में धाना बोला पांच मिनट के ऑपरेशन में लुटेरों ने करोड़ों से ज्यादा सोने कि आभूषण लूट लिए थे. लेकिन बाहर निकलते वक्त उन्हें पुलिस की गोलीबारी का सामना करना पड़ा. दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई. पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. गिरफ्तार सोनू सिंह सबसे पहले हाथ में कार्बाइन लेकर दुकान में घुसा था. जाते समय पुलिस ने उनकी कमर में गोली मारी थी। गोली लगने पर व जमीन पर गिर जाता है. तभी उसके साथियों ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और पीटा. बाद में वे आसनसोल के महिला कॉलोनी आ गये. वहां एक युवक को गोली मार दी और उसका चारपहिया वाहन लेकर भाग गये. झारखंड की गिरिडीह पुलिस ने रविवार की रात सरिया इलाके के जंगल से चार पहिया वाहन के साथ सूरज सिंह नामक व्यक्ति को पकड़ा. बाद में सोनू सिंह को कमर में गोली लगी मिली। उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज के रहने वाले सूरज सिंह और सीवान के रहने वाले सोनू सिंह दोनों रिश्तेदार बताए गए हैं. रानीगंज डकैती कांड का मास्टरमाइंड सोनू सिंह है।