रानीगंज थाना परिसर में बकरा ईद पर्व, शांति व सौहार्द वतावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
रानीगंज :- रानीगंज थाना परिसर मे देर शाम गोरुवार को बकराईद पर्व , शांति व सौहार्द वतावरण मे मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रानीगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में कि गई। जिस रानीगंज क्षेत्र मस्जिद के पेस इमाम व रानीगंज इलाके के निवासी उपस्थित रहे। इस शांति समिति की बैठक में विभिन्न क्षेत्रो से आये हुये दोनो समुदाय के समिति के सदस्यो, सभी दलों के नेता, जनप्रतिनीधियों को बकराईद पर्व मनाये जाने को लेकर
विचार लिया गया। उपस्थित दोनो समुदाय के लोगो ने बकराईद पर्व मनाने व आने वाली कई बाधाओ के विषय मे बारी बारी से अपना विचार दिया।साथ ही आपसी भेदभाव भूलाकर भाई चारे के साथ बकराईद पर्व मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर रानीगंज तृणमूल कांग्रेस नेता जाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि रानीगंज में सभी समुदाय और जाति के लोग रहते हैं। हम सभी लोग एक दूसरे के भाई-भाई हैं। एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।
और एक साथ मिल जुल कर एक दूसरे धर्म के त्यौहार में शामिल होते हैं. मेरी रानीगंज के सभी लोगों से अपील है कि किसी तरह कि कोई भी बात न होनी चाहिए। अगर कोई कोई अपराध करता है। तो उसे कानूनी तौर पर सख्त सजा दी जाएगी।
Tags
बकरा ईद पर्व