आसनसोल अदालत में सीबीआई ने पेश किए दो इसीएल अधिकारी।
आसनसोल :- सीबीआई (CBI) ने अदाकात में शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियो द्वारा ईसीएल के 2 अधिकारी को आसनसोल अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। सूत्रों के अनुसार उक्त इसीएल अधिकारी से कोलकाता के सीबीआई कार्यालय निज़ाम पैलेस में पूछताछ चल रही थीl पूछताछ में असमानता पाए जाने के बाद इन अधिकारियो को आसनसोल सीबीआई अदालत में पेश किया गया हैl सूत्रों से पता चला है की उक्त अधिकारी काजोड़ा एरिया के अधिकारी है।
हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैल बताया जा रहा है की कोर्ट के सीबीआई जज ने सीबीआई अधिकारी को इस केस में फटकार भी लगाई हैl पेश किए गए ईसीएल एक अधिकारी का नाम निर्मल चंद्र साहा बताया जा रहा है दूसरे की जानकारी नहीं मिली हैl
Tags
CBI