भीषण गर्मी में पीने की पानी को लेकर दिसरगढ़ नुनिया बस्ती के लोगों ने पश्चिम बर्दवान से पुरुलिया जाने वाली सड़क को किया जाम।अब्दुल कलाम।

भीषण गर्मी में पीने की पानी को लेकर दिसरगढ़ नुनिया बस्ती के लोगों ने पश्चिम बर्दवान से पुरुलिया जाने वाली सड़क को किया जाम।

दिसरगढ़ :- आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 104 और 105 के दिसरगढ़ नुनिया बस्ती के लोगों ने पिने कि पानी की मांग को लेकर आसनसोल से पुरुलिया जाने वाली सड़क को पोस्ट ऑफिस मोड़ और हुसैनिया मोड़, दो जगहों पर स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया. इस भीषण गर्मी में क्षेत्र के वार्ड संख्या 104 व 105 के विभिन्न इलाकों के लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोगों को पिने का पानी नहीं मिल पा रहा है. पीने की पानी को लेकर जो विरोध प्रदर्शन चल रहा था। विरोध प्रदर्शन कि खबर पा कर आसनसोल नगर निगम के अभियंता पर आक्रोशित जनता हमलावर हो गई। पुलिस ने किसी तरह से इंजीनियर को भीड़ से बचाया। ऐसा इसलिए है कि पानी की लाइनों को विभिन्न स्थानों से अवैध तरीके से जोड़ा जा रहा है, जिस के कारण पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। और कुएं भी सूख रहे हैं, जिस के कारण लोगों को पिने कि पानी नहीं मिल पा रहा है। इलाके के लोगों ने बार-बार कहा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो आखिर कार उन्होंने सड़क जाम करना शुरू कर दिया और सुबह आठ बजे से सड़क जाम करना शुरू कर दिया।

आसनसोल नगर निगम के इंजीनियर कार्तिक गांगुली ने पिने कि पानी को लेकर जो प्रदर्शन किया जा रहा था उनसे बात करने घटना स्थल पहुंचे। अवैध लाइन को लेकर निगम कार्रवाई करेगा और खराब वॉल्व को भी ठीक कराया जायेगा, ताकि पानी की आपूर्ति हो सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post