एटीएम लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी। दो महिला एक पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्त।
कुल्टी :- पश्चिम बंगाल आसनसोल के बाराबनी थाने कि पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बाराबोनी थाने के पानुरिया गांव निवासी चिंतामणि चार ने मोबाइल एटीएम लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। घटना की जांच के बाद बाराबोनी थाने की पुलिस ने कोलकाता के मध्यमग्राम और बासद्रोनी इलाके से छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों का नाम शुभंकर ब्रह्मचारी और उनकी पत्नी मानसी पाल एवं मौसमी घांटी है।
उनके पास से चालीस मोबाइल फोन, एक लैपटॉप बरामद किया गया है। डीसी, वेस्ट संदीप कर्रा, एसीपी हीरापुर इप्सिता दत्ता, बाराबोनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा जानकारी दी गई। इस साइबर धोखाधड़ी को मध्यमग्राम के एक कॉल सेंटर की आड़ में अंजाम दिया जा रहा था जहां से वह फोन करके एटीएम या मोबाइल टावर लगाने सहित विभिन्न तरीकों से लालच दिया जाता था। पुलिस ने इस चक्र की मास्टरमाइंड दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड का नाम शुभंकर ब्रम्हाचारी है!मास्टर माइंड का घर कोलकाता बांसड्रोनी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
Tags
12 लाख रुपये की ठगी।