बार बार हो रही रेल दुर्घटनाओं के बीच एक फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हुआ वायरल।
हावड़ा -डानकुनी :- बार बार हो रही रेल दुर्घटनाओं के बीच एक फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हुआ वायरल। वायरल वीडियो में भारत में तेज गति से दौड़ने वाली अत्याधुनिक तकनीकि से बनी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन और लोकल ट्रेन को एक ही पटरी पर आमने सामने देखा गया यह मामला हावड़ा -डानकुनी शाखा के शिवाई चंडी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। आखिर सवाल उठता है कि इस अवस्था का जिम्मेदार आखिर कौन है।
रेलवे हादसों और लापरवाही के पीछे की वजह क्या है। ऐसे में रेल यात्री काफी भयभीत है। रेलवे और सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। रेल दुर्घटनाओं के बीच शिवाई चंडी रेवले स्टेशन के पास एक ही पटरी पर देखी गई लोकल और वंदेभारत ट्रेन।