बराकर मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी समाज में सावन पर्व को लेकर उत्साह का माहौल।
बराकर :- बराकर श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सावन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर चौक बाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया है। सावन महोत्सव के दौरान पूरे सावन महीने में यहां विभिन्न तरह के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है।
जिसके अंतर्गत क्षेत्र वासी इस महोत्सव में सम्मिलित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकेंगे। इसी क्रम में सावन के पहले दिन और पहला सोमवारी से सावन महोत्सव अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। अनुष्ठान मे सर्वप्रथम मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक से किया गया। इस दौरान बराकर मदर मेरी हाई स्कूल के प्रबंधन कमेटी तथा शिक्षकों ने अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर इलाके के जाने-माने पंडित ऋषि केश शर्मा, गोपाल शर्मा, रामकिशोर पाण्डेय, तथा नरेश जी ने संयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कराया। जहां मुख्य यजमान के रूप में बराकर मदर मेरी हाई स्कूल के सचिव उत्सव दुधानी तथा शिक्षक सौम्या लाहा के अलावे अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर बराकर मदर मेरी हाई स्कूल के अध्यक्ष प्रशांत दुधानी ने बताया कि मंगल कामना तथा सभी तरह के बाधाओं के निवारण हेतु रुद्राभिषेक किया जा रहा है। ताकि हर किसी का जीवन सुखमय और बाधा मुक्ति रहे। उन्होंने कहा कि सावन में भोलेनाथ का इस तरह के विशेष पूजा करने से उसका फल भी विशेष रूप से प्राप्त होता है। वही इस आयोजन में आसपास के क्षेत्र के कई गणमान्य लोग के साथ बीना दुधानी शिक्षक पूर्णेन्दु सर्कल ईशानी घोष रूपा साव रश्मि बॉस सोमिरन मंडल अशोक पोद्दार की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
सावन 2024