सेल प्रबंधन की लापरवाही के कारण सेल यूएसएम विभाग से गैस लीकेज से कुंदन विश्वकर्मा कि बिगड़ी तबियत। अब्दुल कलाम

सेल प्रबंधन की लापरवाही के कारण सेल यूएसएम विभाग से गैस लीकेज से कुंदन विश्वकर्मा कि बिगड़ी तबियत। 

बर्नपुर :- बर्नपुर सेल आईएसपी प्लांट के यूएसएम विभाग में गैस लीकेज के कारण सेल कर्मी कुंदन विश्वकर्मा आहत हो गए। सेल कर्मियो का कहना है कि USM के फर्नेस एरिया में पिछले कई दिनों से गैस लीकेज को महसूस किया जा रहा था और गैस मॉनिटर में 100ppm से अधिक गैस रिसाव को नोट किया जा रहा था। लेकिन इसके बावजूद सेल प्रबधान के द्वारा इसकी अनदेखी की गई और गैस रिसाव को अनदेखा कर कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण आज सुबह USM के सीनियर ऑपरेटर कुंदन विश्वकर्मा गैस की चपेट में अगए। कुंदन विश्वकर्मा को उल्टियां करने लगे। उन्हें आनन फानन में प्लांट के OHS में भर्ती कराया गया जहां उन्हें प्रार्थमिक चिकित्सा देने के बाद बर्नपुर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। वर्तमान में आहत कर्मी की स्थिति सामान्य बनी हुए है, लेकिन इस प्रकार की लापरवाही और सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ से सभी सेल कर्मी और यूनियन सेल प्रबंधन कि लापरवाही का विरोध कर रहे हैँ। इस संबंध में फिलहाल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post