चिनाकुड़ी मे एक युवती का अपहरण कर पास की रहने वाली उर्मिला दास पर बेचने का लगा है आरोप। Banty khan.

चिनाकुड़ी मे एक युवती का अपहरण कर पास की रहने वाली उर्मिला दास पर बेचने का लगा है आरोप।

कुलटी :-  पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 101 के चिनाकुड़ी नव नंबर बस्ती इलाके से पिछले 6 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता युवती प्रतिमा पासवान की एक सोंची समझी साजिस के तहत अपहरण कर उसे कहीं बेच देने का आरोप इलाके की ही रहने वाली उर्मिला दास के ऊपर लगाकर प्रतिमा पासवान के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है, प्रतिमा के परिजनों की अगर माने तो आज से 6 दिन पहले मंगलवार को उर्मिला दास प्रतिमा को खीरा खरीदकर लाने के लिये बाजार भेजी थी, जिसके बाद से प्रतिमा वापस नही लौटी, प्रतिमा को उसके परिजनों व इलाके के लोगों ने काफी ढूंढा पर वह कहीं नही मिली, जिसके बाद प्रतिमा के परिजनों ने कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी को प्रतिमा की अचानक से गायब हो जाने की लिखित शिकायत करते है।

उसके गायब होने के पीछे इलाके की ही रहने वाली उर्मिला दास नाम की एक महिला का हाँथ होने का दावा किया, उन्होने पुलिस को यह भी बताया की उषा दास ने एक सोंची समझी साजिस के तहत प्रतिमा को गायब कर उसे कहीं बेच दिया है, वह इस लिये की उषा दास के घर मे प्रतिमा का काफी आना -जाना था, ऐसे मे अगर पुलिस उषा के ऊपर दबाव डालती है तो प्रतिमा की खोज खबर जरूर मिल सकती है, वहीं पुलिस प्रतिमा के परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोप को देखते हुए, उर्मिला दास से पूछताछ भी कर रही है, पर अब 6 दिन गुजर जाने के बाद भी प्रतिमा की कोई खोज खबर नही मिल पाई है, जिससे नाराज प्रतिमा के परिजनों ने रविवार को अपना आपा खो दिया और अपनी बेटी को वापस पाने के लिये उर्मिला दास के साथ भीड़ गई, इस बिच दोनों परिजनों के बिच जमकर हंगामा हुआ, वहीं इस मामले मे उर्मिला दास का कहना है की उनके उपर प्रतिमा के परिजनों द्वारा जो कुछ भी आरोप लगाया जा रहा है, वह सभी आरोप गलत है, प्रतिमा उनके घर आती तो थी पर उसके गायब होने के पीछे उनका दूर -दूर तक कोई हाँथ नही है और ना ही वह इस मामले मे कुछ जानती है, वहीं प्रतिमा की माँ और बहन का रो -रोकर बुरा हाल है, उनका कहना है की उर्मिला दास के कहने पर वह बाजार खीरा खरीदने के लिये घर से निकली थी, आज उसके कहने पर अगर वह घर से नही निकलती या फिर खीरा खरीदने नही जाती तो वह उनके पास होती, वह रो -रोकर प्रतिमा को वापस पाने की गुहार लगा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post