फीस वृद्धि के कारण तृणमूल छात्र परिषद के द्वारा काजी नजरुल विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन। अब्दुल कलाम।

फीस वृद्धि के कारण तृणमूल छात्र परिषद के द्वारा काजी नजरुल विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन।

आसनसोल :- आसनसोल काजी नजरुल विश्वविद्यालय परिसर में आज तृणमूल छात्र परिषद के द्वारा विश्वविद्यालय किफीस वृद्धि को लेकर जोदार धरना प्रदर्शन किया गया। एवं विभिन्न मांगों को लेकर तृणमूल छात्र परिषद की तरफ से काजी नजरुल विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक आंदोलन किया गया। इस मौके पर तृणमूल छात्र परिषद के सदस्यों ने वाइस चांसलर कार्यालय में भी ताला लगा दिया गया और अन्य कर्मचारियों को उनके कार्यालय से बाहर कर दिया गया। यह सभी विश्वविद्यालय के दरवाजे के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस प्रदर्शन में तृणमूल छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी ने कहा कि यहां पर वॉइस चांसलर द्वारा मनमानी की जा रही है।

छात्रों से फीस के नाम पर मोटी रकम असूली जा रही है। लेकिन उनका कोई सुविधा प्रदान नहीं की जा रहा है। कई क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की बस बंद हो गई है। विश्वविद्यालय के छात्रों को उपयुक्त लैबोरेट्री नहीं मिलती है। इस वजह से यहां पर पढ़ाई लिखाई में बहुत परेशानी आ रही है लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है। वह विश्वविद्यालय के छात्रों से फीस ले रहे हैं। और उसे फीस को लेकर अदालत में कैस किया जा रहे हैं और वकीलों पर वह पैसे खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि काजी नजरूल विश्वविद्यालय ममता बनर्जी के सपनों का विश्वविद्यालय है और आसनसोल की जनता की भावनाएं इससे जुड़ी हुई है। इसलिए इस विश्वविद्यालय को कुछ अधिकारियों की वजह से बर्बाद होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पैसा बर्बाद किया गया है। वह पैसा वापस लाना होगा और विश्वविद्यालय में पढ़ाई लिखाई के माहौल को बेहतर करना होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post