पिकअप वैन ने भाजपा कार्यालय को किया क्षतिग्रस्त। भाजपा ने लगाया साजिश का आरोप। Banty khan

पिकअप वैन ने भाजपा कार्यालय को किया क्षतिग्रस्त। भाजपा ने लगाया साजिश का आरोप।

आसनसोल :- आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 59 के नियामतपुर जीटी रोड स्थित भाजपा के कुल्टी मंडल सेंट्रल कार्यालय में बीती रात पिकअप वैन ने अपना संतुलन खोते हुए भाजपा कार्यालय से जा टकराई। जोरदार टकराने के कारण भाजपा कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की रात का समय था। पार्टी कार्यालय बंद था। बंद होने के कारण पार्टी के सदस्य एवं स्थानीय लोग बाल बाल बच गए। भाजपा कर्मियों का यह आरोप है की एक सोची समझी साजिश के तहत रात के अंधेरे मे एक पिकअप वैन की मदद से तोड़ने का प्रयास किया गया है, उस प्रयास के दौरान पिकअप वैन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण वह मौके से भागने में सफल नहीं हो सका और उस पिकअप वैन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, वहीं घटना के बाद पिकअप वैन चालक का यह कहना है की उससे अनजाने मे यह घटना घटी है, इसमे उसकी कोई गलती नही है, पिकअप वैन चालक के बयानों को सुन फिलहाल पिकअप वैन को छोड़ दिया गया है। वहीं भाजपा कर्मियों की यह मांग है की इस घटना मे उनका कार्यालय क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसका मुआवजा मिलना चाहिए

Post a Comment

Previous Post Next Post