केंद्र सरकार के NFDC योजना के तहत सपने हुए साकार।
पश्चिम मेदिनीपुर :- तफसीली आदिवासी जाति के पूर्व सैनिक कृषि विकास उद्योग केंद्र" के कर्मियों के इंतजार का पटाक्षेप हुआ। उनके लंबे समय से प्रतीक्षित सपने साकार हो गए हैं। उक्त दावा पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा में एक संवाददाता सम्मेलन कर के मिडिया को जानकारी दी। दावा किया गया कि उक्त संगठन से जुड़े लगभग 10 हजार कर्मचारी जो लंबे समय से संगठन से जुड़े होने के कारण उनको परिणाम मिला हैं।
बताया गया है कि संस्था के सचिव सौमेन कोले ने जिस प्रकार सभी के साथ मिलकर कार्य को पूरा किया वह दुर्लभ से दुर्लभ है। नतीजा यह हुआ कि मार्च 2024 से सभी नियमों का पालन करते हुए कम से कम कुछ लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया और धीरे-धीरे इसकी गति भी बढ़ती गई। जो भी हुआ वह पदाधिकारियों एवं आयोजकों के संयुक्त प्रयास से यह संभव हो सका है। संगठन को 23 अगस्त 2023 को भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुमोदित संगठन के रूप में मान्यता दी गई है। अब ओडिशा में इसका लाभ सम्बंधितों को मिलने जा रहा है। उक्त अवसर पर प्रलय पांडा, स्वजल मुखर्जी, अचिंत्य प्रधान, बिप्लब साव, मिठू दास, फकीर मन्ना, नवीन महतो, काकती बनर्जी, बिप्लब साव, रवि शंकर पाणिग्रही व शंकर सेनापति ने अपनी बात कही।
Tags
NFDC योजना