मोहर्रम की दशमी को बर्नपुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम हुआ संपन्न।
बर्नपुर :- बर्नपुर सेंट्रल अखाड़ा कमेटी में कुल 11 अखाड़ा कमेटी ने ताजिया और अखाड़ा के साथ बर्नपुर स्टेशन रोड पहुंच कर अपना कर्तव्य दिखाया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के द्वारा बर्नपुर स्टेशन रोड के निकट ताजिया और अखाड़ा खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए स्टेज पर रानीगंज के पूर्व विधायक शोहराब अली, नगर निगम पार्षद शिवानंद दास बावड़ी
पार्षद कहकशां रियाज, बर्नपुर सेल प्रबंधन एस एम शमसी, पश्चिम बर्दवान जिला माइनॉरिटी अध्यक्ष एस एम हसन, हीरापुर माइनॉरिटी ब्लॉक अध्यक्ष एस एम जकी सभी लोग उपस्थित हुए। बर्नपुर शिल्पांचल के कुल 11 अखाड़ा कमिटी ने ताजिया और अपने खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। एक से बढकरब एक खेला दिखाया और शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर लौट गए।
इस मौके पर विभिन्न संगठनों के द्वारा पिने के लिए ठंडे पानी का प्रबंध किया गया था एवं फर्स्ट एड कभी प्रबंध किया गया था। हीरापुर पुलिस ने बर्नपुर सेंट्रल अखाड़ा कमेटी के अखाड़े को शांतिपूर्वक तरीके से देख भाल करते हुए संपन्न करवाया।
Tags
मोहर्रम अखाड़ा