आईक्यू सिटी में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि हाउसिंग अथॉरिटी सेवाएं देने के नाम पर हजारों रुपये लेकर कर रहे हैँ ठगी। अब्दुल कलाम।

आईक्यू सिटी में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि हाउसिंग अथॉरिटी सेवाएं देने के नाम पर हजारों रुपये लेकर कर रहे हैँ ठगी।

दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आईक्यू सिटी क्षेत्र में रह रहे लगभग 700 लोगों ने आरोप लगाया है कि आवास प्राधिकरण प्रति माह करीब 30 से 40 लाख रुपये लेता है। लेकिन लेकिन पीने का पानी, बिजली, लिफ्ट बंद है और आवास की दीवारों में दरारें हैं आगई हैँ। और पर्याप्त सुरक्षा गार्ड के नहीं होने से चोरी की आशंका भी बढ़ गई है। सेवा के बदले पैसे देने पर भी उचित सेवा नहीं मिल पा रहा है। जिस के कारण यहां रहने वाले लोग गुस्से में हैँ। इन सभी कारणों को देखते हुए निवास के लोगों ने सोमवार को आवास प्राधिकरण के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शनकारी शताब्दी रॉय ने आरोप लगाया कि हाउसिंग अथॉरिटी ने सेवाएं देने के नाम पर हजारों रुपये ले रहे हैं. आवास प्राधिकरण प्रति माह करीब 30 से 40 लाख रुपये लेता है. पानी के लिए 33 हजार रुपये का भुगतान किया लेकिन उन्होंने नगर निगम को वह राशि नहीं दी। जिसके कारण पेयजल सेवा भी बंद कर दी गई है. विरोध के कारण उन्हें वह पैसा नगर निगम को देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद सेवा सामान्य हो गयी. लेकिन अब पेयजल पाइप लाइनें जर्जर हो गई हैं और सस्ते पाइपों का प्रयोग किया जा रहा है। जिस के कारण आवासों में समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है. इसके अलावा बिजली की समस्या और लिफ्ट खराब होने की समस्या बनी रहती है. जब भारी बारिश होती है, तो बारिश का पानी भी घर में घुस जाता है।
आवास के प्रबंधक, विजय डे ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया और उन्होंने ने कहा कि निवासी उन पैसों का भुगतान नहीं कर रहे हैं जो उन्हें सेवाओं के लिए भुगतान करना चाहिए। इसी कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. फिर भी हम सेवा ठीक से देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post