अपने सगे बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने की आत्महत्या। अब्दुल कलाम।

अपने सगे बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने की आत्महत्या।

दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक सनसनी खेज मामला ने आसपास के लोगों की नींद उड़ा दी है। ऐसा क्या हुआ कि एक पिता ने अपने सगे मासूम बेटे कि जान लेनी पड़ी। ये घटना दुर्गापुर वार्ड संख्या 28 सागर भंगा रुईदास मोहल्लाह का बताया जा रहा है कि एक पिता ने शनिवार दोपहर अपने मासूम बेटे की निर्ममता से हत्या करने के बाद पिता ने आत्महत्या कर ली। मृत बच्चे का नाम सुजन रुइदास है। वह केवल 9 महीने का था। वही आत्महत्या करने वाले की पहचान अबीर रुईदास बताई गई है जिसकी उम्र 35 साल है। इस घटना से दुर्गापुर वार्ड संख्या 28 सागर भंगा रुईदास मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।मालूम हो कि शनिवार की सुबह से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। छोटा बच्चा सुजन बिस्तर पर खेल रहा था। पिता अबीर ने अचानक सुजन को बिस्तर से उठाया और पटक कर भाग गया. बच्चे को गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेजा गया। वहां से बच्चे को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन बच्चे की रास्ते पर ही मौत हो गई। बच्चे का शव घर लाया गया। कोके ओवेन थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंची और बच्चे के शव को बरामद कर दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया। तब तक खबर मिली के सुजन के पिता अबीर ने दुर्गापुर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर आत्महत्या कर ली है. स्थानीय निवासी कनाई बाउरी ने कहा, अबीर और उसकी पत्नी सरमा दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे। दोनों के बीच लगभग हर दिन अशांति होती रहती थी. शनिवार सुबह विवाद चरम पर पहुंच गया। तभी अबीर ने अपने बच्चे को बिस्तर से उठाकर पटक दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने दौड़कर अबीर को पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारा शश कुछ ही देर में खबर आई कि उन्होंने देशबंधु नगर के पास रेलवे लाइन पर आत्महत्या कर ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post