इंडियन बैंक से कर्ज लिए पैसे को न चुकाने के कारण हरपाल सिंह के घर पर बैंक ने लगाया ताला।
बर्नपुर :- इंडियन बैंक से कर्ज लिए पैसे को न चुकाने के कारण हरपाल सिंह के घर पर इंडियन बैंक ने लगाया ताला। हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के ध्रुव डंगाल में लोन न चुकाने पर बैंक ने एक घर पर कब्जा कर लिया है। आज शुक्रवार के दिन इंडियन बैंक के अधिकारियों ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में घर पर कब्जा करते हुए बैंक ने अपना ताला लगा दिया है।
बैंक अधिकारी अमरेंद्र नाथ मंडल ने बताया कि कुलवंत इंटरप्राइजेज जिसके मालिक हरपाल सिंह जोहल है। इस कंपनी ने बैंक से कर्ज लिया था। लेकिन उन्होंने बैंक से लिए कर्ज के पैसे को नहीं दिया।
जिसके कारण कानूनी कार्रवाई पूरी कर आज घर पर कब्जा लिया गया है। बकाया को लेकर उन्होंने कहा कि राशि एक करोड़ से अधिक है। बताया जाता है कि कुलवंत इंटरप्राइज द्वारा इंडियन बैंक से वर्षों पहले लोन लिया गया था।
लेकिन इस लोन का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद मूल एवं ब्याज मिलकर बकाया राशि करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। बैंक ने इसके पहले भी कई बार कब्जा लेने का प्रयास किया था। लेकिन विभिन्न कर्म से मामला टल गया था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट चला गया। कोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार कार्रवाई हुई। फिलहाल इस संबंध में हरपाल सिंह जोहल की ओर से कोई बयान नहीं मिल पाया है।
Tags
इंडियन बैंक से कर्ज