झारखंड की एक टेंपू जाली लॉटरी को किया पुलिस ने जब्त।
आसनसोल :- बंगाल के आसनसोल में आज आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस और उत्तर थाना पुलिस ने झारखंड की जाली एक टेंपू में भारी लॉटरी को आसनसोल काली पहाड़ी में जप्त किया है। बताया जा रहा है कि आसनसोल में जाली लॉटरी को झारखंड से ला कर धारले से बिक्री किया जा रहा था। लगातार झारखंड लॉटरी टिकट बंगाल सीमा में प्रवेश कर लाया जा रहा था। पुलिस ने तफ्तीश करना शुरू कर दिया है आखिर इसके पीछे कौन लोग हैं। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार इसकी जांच कर रही है और झारखंड लॉटरी के आसनसोल में प्रवेश को रोकने के लिए कटिबद्ध है। पुलिस की इसी तत्परता की वजह से रविवार रात 8 बजे के आसपास आसनसोल के काली पहाड़ी मोड़ पर पुलिस द्वारा झारखंड लॉटरी से लदी हुई एक टेंपो को पकड़ा गया। टेंपो में झारखंड लॉटरी टिकट पाए जाने पर पुलिस द्वारा ड्राइवर से पूछताछ शुरू की गई है। आसनसोल उत्तर और आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस कि मदद से जली लॉटरी का मामला सामने आया है. आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने बताया जली लॉटरी कि जांच कि जा रही है जल्द इस गिरोह का असल अपराधी पकड़ा जाएगा।
Tags
जाली लॉटरी