कांवड़ यात्रा 22 जुलाई, सोमवार से शुरू। Banty khan

कांवड़ यात्रा 22 जुलाई, सोमवार से शुरू।

कुल्टी :- जैसे-जैसे सावन नजदीक आ रहा है शिव भक्त गेरुआ वस्त्र धारण करके कांवड़ लिए हुए दिखाई दे रहे हैँ । इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार से श्रावण मास आरंभ हो जाएगा और इस महीने में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने का एक अलग ही माहात्म्य है। इस क्रम में लोग सुल्तानगंज से जल उठाकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ को अर्पित करते हैं । इस दौरान कुल्टी से कांवरियों का एक टोली भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए रेल मार्ग से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ । इस अवसर पर भक्तो के टोली का नेतृत्व कर रहे श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कुल्टी से पहले टोली निकलकर भगवान शंकर को जलाभिषेक करने के लिए रवाना होते है। उन्होंने कहा कि भक्तों की यह टोली रेल मार्ग से पहले सुल्तानगंज पहुंचेंगे। 

वहां स्नान आदि से निवृत होकर जल का विधिवत संकल्प कराकर देवघर के लिए बोल बम का नारा लगाते हुए निकल पड़ेंगे । लगभग दो या तीन दिन की पैदल यात्रा करके भक्तों की यह टोली देवघर पहुंचेगी और फिर वहां जल का विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ को इस पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस टोली में लगभग 15 से 20 सदस्य शामिल है। इसमें महिलाएं भी सम्मिलित होकर जलाभिषेक करने के लिए जा रही है और इनका लक्ष्य है कि सावन के पहले सोमवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सभी शिव भक्तों में भक्ति की अविरल ऊर्जा का संचार हो रहा था और सभी बोल बम का नारा लगा रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post