ट्रैफिक विभाग की ओर से बराकर में छात्रों के बीच ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
बराकर :- ट्रैफिक विभाग की ओर से बराकर आदर्श विद्यालय में छात्रों के बीच ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में बताया जाता है कि ट्रैफिक नियमों पर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
इसी क्रम में शुक्रवार को बराकर शहर के वार्ड नंबर 68 स्थित बराकर आदर्श विद्यालय में छात्रों के बीच बराकर फाड़ी पुलिस तथा ट्रैफिक विभाग की ओर से ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया । उन्होंने स्कूल के छात्रों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया । छात्रों से उन्होंने बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय हमेशा दोनों तरफ देखकर फिर सड़क को पार करें।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या हेडफोन का प्रयोग ना करें मोटरसाइकिल चलाने के दौरान हेलमेट पहने रखें । कभी भी आवेश में आकर वाहन को अधिक रफ्तार में ना चलाएं ।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।