मां के सड़े-गले शव के साथ एक ही घर में कई दिनों से रह रही थी बेटी।
हावड़ा :- मां के सड़े-गले शव के साथ एक ही घर में कई दिनों से रह रही थी बेटी। यह घटना हावड़ा के चटर्जीहाट थाना अंतर्गत तातीपाड़ा इलाके की है, इलाके के लोगों ने बताया की कई दिनों से घर के अंदर से कुछ सड़ने की दुर्गंध आ रही थी, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि एक महिला का सड़ा-गला शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है।
महिला का नाम मिनीति मुखर्जी (70) बताया गया है। वहीं उसी के बगल में उसकी बेटी काकली मुखर्जी (45) बैठी हुई थी। इस घटना की जानकारी जैसे ही मिनीति के भाई वरुण बनर्जी को हुई तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वरुण ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन कई दिनों से बीमार चल रही थी और उनकी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।वह भी उसी के साथ रहती है। उसने बताया कि वह कई दिनों पहले अपनी बहन के घर आया था और उसकी खोज खबर लेकर गया था।
लेकिन 10 दिनों से वह अपनी बहन के घर नहीं आ पाया जिसके बाद यह दुर्घटना घटी। पुलिस का अनुमान है कि यह शव पिछले 3 चार दिनों से घर में पड़ा हुआ था, जिसके कारण तेज दुर्गंध फैली है। पुलिस की ओर से अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है और बेटी को रिहैब सेंटर भेजा गया है। साथ ही वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Tags
मानसिक लड़की