विभिन्न पार्टी के राजनैतिक दल के नेताओं ने थम कांग्रेस का झंडा। अब्दुल कलाम।

विभिन्न पार्टी के राजनैतिक दल के नेताओं ने थम कांग्रेस का झंडा।



जामुड़िया :- आसनसोल के जामुड़िया ब्लॉक 2 कांग्रेस की ओर से सोमवार को विभिन्न राजनैतिक दल से आए नेताओं और विभिन्न दल के सदस्य को लोगों को कांग्रेस में शामिल किया गया। आसनसोल नगरनिगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एचएम मुस्तफा द्वारा सभी को कांग्रेस का झंडा थमा पार्टी में शामिल कराया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला महासचिव फिरोज खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा , तृणमूल कांग्रेस तथा माकपा को छोड़ कर लगभग 50 लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं । उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी में जो लोग शामिल हुए हैं ज्यादातार युवा है। आसनसोल नगरनिगम के 25 नंबर वार्ड पार्षद एचएम मुस्तफा ने कहा की कांग्रेस की नीति एव आदर्शो से प्रेरित होकर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है।उन्होंने कहा की कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ रहा है जिस कारण ज्यादा से ज्यादा युवाओं की पहली पसंद कांग्रेस पार्टी हो गई है। इस दौरान युवा नेता मिथुन हरिजन ने कहा की कोयलांचल इलाका में कांग्रेस के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ रहा है।



वही आगामी दिन ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल के जिला सभापति अब्दुल नसीम,खलील खान,मोहम्मद इकबाल,जुबेद सेख,कैफ खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post