तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के जल्द स्वस्थ की कामना के लिए तृणमूल कार्यकर्त्ताओं ने गोसेबांग्ला की दरगाह पर कि दुआ।
रानीगज :- तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पांडवेश्वर विधानसभा के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती कि स्वस्थ कि कामना के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं बहुला ग्राम पंचायत के उप प्रधान वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व मे तृणमूल के सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं ने रानीगंज गोसेबांग्ला कि दरगाह पर हाजरी पेश किया और बाबा कि मजार शरीफ पर चादर पोशी की। उपस्थित तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के स्वास्थ्य के लिए दुआ कि। इस मौके पर बहुला ग्राम पंचायत के उप प्रधान वीर बहादुर सिंह के अलवा अंचल सभापति उत्तम मिर्धा, धर्मेंद्र पासवान, राजकुमार पाल, समर मंडल, बंटी सिंह, सदरुद्दीन हुसैन, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुज्जामिल सहज़ादा अंसारी, पार्षद नेहा साव, आफताब जलाल समेत कई तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान वीर बहादुर सिंह ने कहा हम सभी ने मिलकर आज दरगाह पर चादर चढ़ाई और बाबा से बिनती किया के आप अल्लाह से दुआ करें कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर अपने घर आ जाए। हमें विश्वास है कि बाबा की कृपा से हमारे प्रिय दादा जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच वापस आएंगे। चिकित्सकों का प्रयास और हमारी प्रार्थनाएं जरूर रंग लाएंगी और हमारे नरेंद्र दादा शीघ्र ही स्वस्थ होंगे।
मुज्जामिल सहज़ादा अंसारी ने कहा हमारा उद्देश्य केवल नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करना था,और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। इस दौरान, सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और अपने नेता के प्रति सम्मान और स्नेह को व्यक्त किया।