अवैध कोयला और बालू के विरोध में बाउरी समाज के लोगों ने आसनसोल में निकली रैली।
आसनसोल :- आसनसोल बीएनआर मोड़ से बाउरी समाज के लोगों ने गुरुवार को एक विशाल रैली निकाली गई। बाउरी समाज के लोगों ने बाराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल के विरोध में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कार्यालय जाकर, पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने वाले थे। इस ज्ञापन के जरिए वह अवैध बालू और कोयला के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना चाहते थे। यह अवैध बालू और कोयल को लेकर बाराबनी थाने की कार्रवाई से नाराज हैं। इनका आरोप है कि मेन रोड छोड़कर 400 से ज्यादा अवैध कोयला और बालू और कोयले से लदी गाड़ियां रोज़ उनके गांव के अंदर से गुजरती है जिससे इलाके में बड़ी दुर्घटना का डर बना रहता है। लेकिन फिर भी बाराबनी थाने की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी को लेकर पुलिस आयुक्त को वह ज्ञापन देना चाहते थे।
लेकिन जब उनकी रैली को आसनसोल साउथ थाने के पुलिस फांड़ी द्वारा रोक दिया गया तो यह लोग वापस बीएनआर मोड पहुंच गए। यहां पर बाउरी समाज के लोगों ने बाराबनी थाने के पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया कि पुलिस और स्थानीय कुछ राजनीतिक दल के नेताओं की मिली भगत से इलाके में अवैध रूप से बार-बार कोयले के ट्रक में रोड छोड़कर उनके बाराबनी ग्राम इलाके से गुजरती है। हर रोज 400 से ज्यादा संख्या में गाड़ियां गुजरती है। ऐसे में हमेशा यहां पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
Tags
अवैध कोयला और बालू।