जयंत सिंह का सहयोगी राहुल गुप्ता आलम बाजार से हुआ गिरफ्तार। अब्दुल कलाम

जयंत सिंह का सहयोगी राहुल गुप्ता आलम बाजार से हुआ गिरफ्तार।

उत्तर 24 परगना :- उत्तर 24 परगना जिले की बेलघड़िया थाने की पुलिस ने जयंत सिंह के साथी राहुल गुप्ता को शुक्रवार रात आलमबाजार इलाके से गिरफ्तार किया। राहुल पर एक एक मां-बेटे को पीटने एवम् अरियादह क्लब में एक किशोरी को हॉकी स्टिक से पीटने का भी आरोप है। उल्लेखनीय है कि अरियादह में एक कॉलेज छात्र को उसके घर के सामने पीटने का आरोप स्थानीय दबंगों पर लगा था। बेटे को बचाने के गई मां को भी बर्बर तरीके से पीटा गया था। इस घटना में महिला के दांत टूट गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इस घटना की जांच के दौरान पुलिस के सामने अरियादह के कुख्यात बदमाश जयंत सिंह और उसके गैंग का नाम भी सामने आया था। इसी बीच इन्हीं में से एक राहुल गुप्ता भी था। इसी बीच अरियादह में हुए बर्बर अत्याचार के एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में जयंत, राहुल और उसके सहयोगी अरियादह के तालतला स्पोर्टिंग क्लब के अंदर एक किशोरी को हॉकी स्टिक से पीटते हुए दिखाई दे रहे थे। इस विडियो के वायरल होने के बाद से ही पुलिस को राहुल गुप्ता की तलाश थी। पुलिस की नजरों में वह फरार था। लेकिन इसी दौरान की राहुल गुप्ता ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। अरियादह में प्रीतिभोज भी आयोजित हुआ। इसके बाद से ही पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद ही राहुल गुप्ता को पुलिस ने आलम बाजार से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि घटना का मुख्य आरोपित जयंत सिंह घटना के बाद काफी समय फरार था। बाद में उसे बेलघड़िया से गिरफ्तार कर लिया गया था। जयंत के बाकी सात सहयोगियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। राहुल की गिरफ्तारी के बाद अरियादह मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या आठ हो गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post