गुरुवार कि रात से हो रही लगातार बारिश के कारण डूबे आसनसोल के कई घर खलियान। अब्दुल कलाम

गुरुवार कि रात से हो रही लगातार बारिश के कारण डूबे आसनसोल के कई घर और खलियान।

आसनसोल :- पश्चिम बंगाल आसनसोल के रेल पार इलाके में  कल रात से हो रही लगातार बारिश के कारण आसनसोल के कई जगहों पर भारी जल जमाव हो गया है जिस कि वजह से यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रेल पार के रामकिशन डंगाल, डिपो पाड़ा, बेलडंगाल, कल्ला आदि इलाकों में भारी जल जमाव हो गया है। राम किशुन डंगाल इलाके के गाड़ुई नदी के पास के विभिन्न घरों में पानी घुस गया है जिससे प्रशासन द्वारा लोगों को उन घरों से तुरंत बाहर निकलने के लिए कहा गया है।

ऐसे भी कई घर हैं जहां पर लोग पानी में फंस गए हैं उनको बचाने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच रहा है और उनको एक-एक कर अपने ही घर में से निकाला जा रहा है। 

गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से रेल पार इलाके में एक बड़े हिस्से में भारी जलजमाव हो गया है। पुलिस प्रशासन तथा आसनसोल नगर निगम की तरफ से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

मौसम विभाग की माने तो आज पूरा दिन बारिश होने की आशंका है ऐसे में रेलपार के लोग यह सोच कर परेशान हैं कि जलस्तर अगर और बढ़ा तो और कितनी परेशानी बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post