रात भर की बारिश में डूबा पश्चिम बर्दवान जिला का कई इलाका। अब्दुल कलाम

रात भर की बारिश में डूबा पश्चिम बर्दवान जिला का कई इलाका।

आसनसोल :- रात भर की बारिश में पश्चिम बर्दवान जिला के कई इलाके पानी से डूब गए हैँ। जिस ओर देखिए वह इलाका रात भर कि वर्षा की पानी से डूबा हुआ है। वहीं मौसम विभाग द्वारा आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिससे भारी बारिश का खतरा बरकरार है। 

बारिश के कारण गुरुवार कि रात से‌ ही आसनसोल शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैँ। आसनसोल रेलपार में गारूई एवं नूनिया नदी उफान पर आ गई है। इसके बाद काफी लोग अपने घर को खाली कर रहे हैँ। आसनसोल, रानीगंज, बर्नपुर , कुल्टी बराकर इलाकों में पानी भर गया है कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

वही जिस तरह से अभी भी बारिश जारी है। पुलिस और आसनसोल नगर निगम के अधिकारी लगातार विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं रेलपार के विभिन्न इलाकों में उपमेयर वसीम ऊ्ल हक समेत विभिन्न पार्षदों ने आदि ने दौरा किया। वही कुल्टी एवं बराकर इलाके में जलमग्न इलाकों से लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post