कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच CBI ने कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय का साइको-एनालिसिस करवाया था. इस टेस्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. CBI सूत्रों ने बताया कि आरोपी संजय राय एक यौन विकृत मानसिकता का शख्स है. उसमें 'पशुओं जैसी प्रवृत्ति' है. साइकोएनालिस्ट्स की टीम ने अपने टेस्ट के दौरान पाया कि घटना के बारे में बताते समय संजय रॉय के चेहरे और माथे पर कोई शिकन नही थी. कई बार वो जवाब देते वक्त मुस्कुरा भी रहा था. उसने साइकोएनालिस्ट्स की टीम के सामने सब कुछ बता दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post