सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की है.
कोलकाता मामले पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि हमने अस्पतालों में सामान्य रूप से काम करने के हालातों का उल्लेख किया है। मैं सरकारी अस्पताल गया हूं। मैं खुद सरकारी अस्पताल के फर्श पर सोया हूं, जब वहां कोई नहीं होता था. मैं जानता हूं कि डॉक्टर 36 घंटे से ज्यादा काम करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की है.