बर्नपुर ध्रुबडांगा में एक अज्ञात बाइक स्वर ने युवक को मारी गोली।
बर्नपुर :- बर्नपुर हीरापुर थाना अंतर्गत ध्रुवडंगाल रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी है। गोली लगने से जख्मी युवक को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक का नाम आदित्य मंडल बताया जा रहा है। घायल युवक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ खड़ा था इस दौरान बाइक सवार वहां से गुजरा और बाइक रोककर गोली चलानी सुरु कर दी। लहूलुहान आदित्य मंडल को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बिगड़ती हालत को देखते हुए आदित्य मंडल के परिजन ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले गए। हीरापुर थाना पुलिस सारे मामले को जांच पड़ताल कर रही है।
Tags
क्राइम न्यूज़.