पूर्व रेलवे ने कोलकाता-पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस को अत्याधुनिक एलएचबी रेक में अपग्रेड किया।
आसनसोल :- पूर्व रेलवे ने 12359/12360 कोलकाता-पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस को अस्थायी आधार पर आईसीएफ की जगह एलएचबी रेक में परिवर्तित करने की योजना बनाई है, जो 30.07.2024 से 12.10.2024 तक कोलकाता से चलेगी और 31.07.2024 से 13.10.2024 तक पटना से चलेगी। यह परिवर्तन यात्री संरक्षा, आराम तथा यात्रियों को अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने रोलिंग स्टॉक के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने की पूर्व रेलवे की सतत प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अत्याधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) रेक की शुरुआत यात्रियों के समग्र यात्रा अनुभव को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एलएचबी कोच अपनी उन्नत संरक्षा सुविधाओं, बेहतर कार्य-निष्पादन और बेहतर यात्रा आराम के लिए प्रसिद्ध हैं। इस अपग्रेड के साथ पूर्व रेलवे का लक्ष्य रेल यात्रा संरक्षा, आराम और दक्षता में नए मानक स्थापित करना है। पूर्व रेलवे, रेलवे क्षेत्र में इस परिवर्तन को क्रियान्वित करने के लिए समर्पित है और यात्रियों को सर्वोत्तम यात्रा अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। यात्रियों को कोलकाता-पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस में उपलब्ध इन उन्नत सुविधाओं और सेवाओं का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लेकर बेहतर यात्री सुविधा तक, यात्रा के हर पहलू के अन्तर्गत समग्र यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है।.
Tags
पूर्व रेलवे