भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने तेज वर्षा कि पानी के कारण क्षतिग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया और असहाय लोगों को तिरपाल बाटे।
आसनसोल :- पश्चिम बर्दवान जिला में लगातार वर्षा कि पानी के कारण कई इलाका क्षतिग्रस्त हो गया है। भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने वर्षा के पानी के कारण दुबे इलाकों का दौरा किया।
और असहाय व जरूरतमंद लोगों से मुलाकात की। उनको भरोसा दिया कि केंद्र में केंद्रीय सरकार और आसनसोल दक्षिण विधानसभा कि भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल आपके दुख सुख में हमेशा आप के साथ है. भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने हर घर जा कर घर के लोगों से बातचीत कि।
उनका हाल पूछा साथ ही साथ जरूरतमंदों लोगों को तिरपाल वितरण किया। इस कार्य में उनके साथ सारथी दास, संगीता नुनिया, रामानंद साह, संदीप कुमार, संजय यादव उपस्थित थे। भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने अपने दक्षिण विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 600 तिरपाल वितरण किया।
Tags
तिरपाल वितरण