इलेक्ट्रीक सिटी बोर्ड द्वारा लगाई जा रही बिजली की हाई टेंसन टावर के खिलाफ इलाके के लोगों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। पुलिस के साथ हुई धक्का -मुक्की। अब्दुल कलाम

इलेक्ट्रीक सिटी बोर्ड द्वारा लगाई जा रही बिजली की हाई टेंसन टावर के खिलाफ इलाके के लोगों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन। पुलिस के साथ हुई धक्का -मुक्की।

आसनसोल :- आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 58 के सतईसा मोड़ पर आज पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रीक सिटी बोर्ड के द्वारा लगाई जा रही बिजली की हाई टेंसन टावर के खिलाफ स्थानीय इलाके के लोगों ने जम कर विरोध प्रदर्शन के साथ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस और इलाके के लोगों के बिच जमकर धक्का -मुक्की भी हुई है, स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती कर दी गई,

घटना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शन कारीयों की अगर माने तो जिस जगह पर बिजली का हाई टेंसन टावर लग रहा है, वह जमीन 15 कट्ठा है, जो जय श्री बाउरी, पुष्पा बाउरी, मोनिका बाउरी, आदेश बाउरी, तपन बाउरी के नाम पर है, ऐसे मे वेस्ट बंगाल इलेक्ट्रोसिटी बोर्ड द्वारा जमीन के मालिक को बिना सुचना व जमीन के बदले बिना खतीपुरण दीये जमीन अदिग्रहण कर बिजली के हाई टेंसन टावर लगाने का कार्य चल रहा था,

जिसके लिए दो जेसीबी मशीन भी लगाई गई थी, साथ ही मौके पर क़ानून वेवस्था बिगड़ ना जाये जिसके लिये भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती भी कर दि गई है, पुलिस की अगर माने तो वह पश्चिम बर्दवान जिला शासक के निर्देश पर घटना स्थल पर पहुँचे हैं, वहीं एक तरफ जहाँ बिजली का हाई टेंसन टावर लगाने के लिए बिजली विभाग अपनी एड़ी चोटी एक की हुई है तो वहीं दूसरी ओर इलाके के लोग बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, जिस मोर्चे के बिच पुलिस और इलाके के लोग आमने -सामने है, घटना स्थल पर प्रदर्शन कारीयों का प्रदर्शन पुलिस के ऊपर इतना भारी पड़ा की पुलिस को घटना स्थल से बेरंग वापस लौटना पड़ा, साथ ही बिजली का हाई टेंसन टावर लगाने का कार्य भी बंद करना पड़ा,

हालांकि इस दौरान जमीन पर बनी दिवार को पुलिस तोड़वाने मे सफल रही, वहीं इस दौरान जमीन की मालकिन पुष्पा बाउरी ने बताया की बिजली विभाग टावर लगाए पर वह उनकी जमीन के बदले कहीं और जमीन मुहैया करवा दे, या फिर उनकी जमीन के बदले उनको खतीपुरण दे।

Post a Comment

Previous Post Next Post