कुल्टी ब्लॉक सभापति कंचन राय के नेतृत्व में वार्ड संख्या 18 में इफ्तार पार्टी। सीतारामपुर। अब्दुल कलाम

कुल्टी ब्लॉक सभापति कंचन राय के नेतृत्व में वार्ड संख्या 18 में इफ्तार पार्टी।

सीतारामपुर  :- कुल्टी विधानसभा वार्ड संख्या 18 में कुल्टी ब्लॉक सभापति कंचन राय के नेतृत्व में सीतारामपुर में इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम किया गया। इस इफ्तार पार्टी में नियामतपुर, सीतारामपुर एवं आसपास के लोग उपस्थित हुए। उज्जल मंडल , अमजद खान मोहम्मद असलम की सहयोग से इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम को सफल बनाया गया। पश्चिम बर्दवान जिला महिला सचिव माला माझी भी उपस्थित हुई। 

इस इफ्तार पार्टी में सभी धर्म के लोग उपस्थित हुए और अनेकता में एकता का परचम को लहराया। पश्चिम बर्दवान जिला महिला सचिव माला माझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा मुझे गर्व है कि मैं भारत देश के निवासी हूं । जहां एक साथ मिलकर ईद, दुर्गा पूजा, गुरु नानक का जन्मदिन, क्रिसमस डे का तहवार मनाते हैं और एक दूसरे को बधाई देती हूं।

मुझे भी रमजान की इफ्तार के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। मुझे बहुत अच्छा लगा।  मैं आने वाली ईद की बधाई आप सभी को मीडिया के माध्यम से तमाम देशवासियों को दे रही हूं। भगवान सबको अच्छा रखें। आप सबको ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post