जिला सभापति वासुदेव नोनिया 26 वर्षों से कर रहे हैं इफ्तार पार्टी। सभी धर्म व जाति के लोग इफ्तार पार्टी में होते हैं शामिल। अब्दुल कलाम

जिला सभापति वासुदेव नोनिया 26 वर्षों से कर रहे हैं इफ्तार पार्टी। 

सभी धर्म व जाति के लोग इफ्तार पार्टी में होते हैं शामिल।

वासुदेव नोनिया की इफ्तार पार्टी में देखने को मिलता है अनेकता में एकता की मिशाल।

अंडल :-  पश्चिम बंगाल के खाश कजरा कोलवारी में हर साल की तरह इस साल भी बड़ी ही उत्साह के साथ रमजान के पवन महीने में रोजदारों को जिला सभापति वासुदेव नोनिया की और से रोज़ा खुलवाएं गए। इस इफ्तार पार्टी में सभी धर्म व जाती के लोग चाहे नेता हो या अभिनेता, गरीब हो या अमीर सभी लोग इफ्तार के समय देखे गए।

आस पास के लोगों ने अपनी कीमती समय को निकाल कर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। रमजान के पवित्र महीने का सम्मान करते हुए पूरी अक़ीदत के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। हम यह बता दें रमजान के पावन पवित्र महीने में पॉलीटिकल पार्टी, NGO, समाज सेवी, मुस्लिम समाज की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है।

आज लगभग 26 वर्षों से खास कजरा कोलवारी के जिला सभापति वासुदेव नोनिया के द्वारा इफ्तार पार्टी का कार्य किया जा रहा है। वासुदेव नोनिया ने बताया की खाश कजरा कोलवारी के लोगों को इफ्तार पार्टी का बेचैनी से इंतजार रहता है की एक साथ एक दस्तरखान पर सभी धर्म व जाती के लोग बैठकर प्यार व मोहब्बत के साथ इफ्तार का आनंद उठाते हैँ।

वासुदेव नोनिया ने बताया की यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इस इफ्तार पार्टी में रानीगंज के विधायक तपस बनर्जी, कृष्ण बनर्जी जिला परिषद सदस्य, जिला सभापति वासुदेव नोनिया , मनोज नोनिया एवं मस्जिद के पेश इमाम सभी लोग इफ्तार पार्टी में उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post