सटीक जानकारी, ईमानदारी और निडरता के साथ स्वतंत्र होकर सच्चाई के साथ समाज के सामने खबर को लाना पत्रकारों का होता है मूल मकसद। अब्दुल कलाम

सटीक जानकारी, ईमानदारी और निडरता के साथ स्वतंत्र होकर सच्चाई के साथ समाज के सामने खबर को लाना पत्रकारों का होता है मूल मकसद।

आसनसोल :-  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है की समाज के लोगों को सही जानकारी के साथ ईमानदारी और निडरता के साथ सटीक खबर पहुंचाना पत्रकारों का मूल मकसद होता है। हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
यह दिन उन सभी पत्रकारों को सम्मान देने का अवसर है जो ईमानदारी और निडरता से सच्चाई सामने लाने का काम करते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े।


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए प्रेस क्लब ऑफ़ आसनसोल मेगा सिटी के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने संस्था की ओर से मोहम्मद खुर्शीद, अब्दुल कलाम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निडरता के साथ उनको अपना काम करने दिया जाना चाहिए उनकी ईमानदारी की कामों पर लगाम नहीं लगानी चाहिए। पत्रकार स्वाधीन होकर जब वह अपना काम कर पाएंगे तभी समाज जागरूक हो पाएगी। 


पत्रकार अपने घर और परिवार को छोड़कर तपती गर्मी, वर्षा की पानी और सर्दी की ठंड की परवाह किए बगैर प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा समाज को दिन भर की खबरें पहुचाता है. पत्रकार दुनिया के लोगों की खबर समाज को दिखाता है मगर दर-दर भटकने वाला पत्रकार का कोई सुनने वाला नहीं होता है। इसलिए हमें चाहिए कि पत्रकार को भी इज्जत और सम्मान दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post