ट्रैक्टर को किराए पर लेकर अवैध तरिके से बेचे जाने को लेकर जामुड़िया पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार को किया गिरफ्तार। अब्दुल कलाम

ट्रैक्टर को किराए पर लेकर अवैध तरिके से बेचे जाने को लेकर जामुड़िया पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार को किया गिरफ्तार।

जामुड़िया :-  पश्चिम बर्दवान जिला के जमुरिया थाना अंतर्गत ट्रैक्टर को किराए पर लेकर अवैध तरिके से बेचे जाने का मामला सामने आने पर पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान जमुड़िया पुलिस ने ट्रैक्टर को किराए पर लेकर अवैध तरिके से बेचे जाने को लेकर आरोपी सुमित कुमार को आशीष कुमार मंडल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। 

रविवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के डीसी (सेंट्रल) ध्रुव दास ने पत्रकारों को बताया कि जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी सुमित कुमार पर बारूल के आशीष कुमार मंडल की शिकायत के आधार पर 8 मई को कार्रवाई की गई थी । आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। 

आरोपी को 4 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में लिया गया। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि आरोपी ने कई लोगों से ट्रैक्टर किराए पर लिए थे। आरोपी ने गलत तरीके से ट्रैक्टर को बेच दिया। पुलिस ने अब तक सात ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया है। एक झारखंड और छह पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न इलाकों के हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post