350 करोड़ रुपये से अधिक घोटाले के मामले को लेकर भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने टायर जलाकर चित्रा मोड़ के सड़क को किया जाम।#Newsbengal11express

350 करोड़ रुपये से अधिक घोटाले के मामले को लेकर भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने टायर जलाकर चित्रा मोड़ के सड़क को किया जाम।


आसनसोल :- भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने 350 करोड़ रुपये से अधिक रुपये घोटाले के मामले को लेकर शुक्रवार कि शाम बर्नपुर के चित्रा मोड़ पर टायर जलाकर अपने समर्थकों के साथ सड़क जाम कर दिया। 
FIR के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बर्दवान जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष शकील अहमद के बेटे तहसीन अहमद ने आसनसोल शिल्पांचल के लोगों का करोड़ों रुपया चिटफंड घोटाला कर के रफू चक्कर हो गया है। 

इस घोटाले में 350 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप है। लगभग तीन हजार से अधिक लोग अपने पैसे को चिटफंड में लगाया था। तहसीन अहमद, शकील अहमद और मोहसिन अहमद आरोपियों के खिलाफ दो दिन पहले आसनसोल उत्तर थाने में प्राथमिकी केस दर्ज करवाया गया था। लेकिन आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया था। 

वह तीनों पुलिस की गिरफ्त से फरार बताए जारहे हैँ। इस घटना को देखते हुए भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से तृणमूल कांग्रेस पार्टी को चारों ओर से घेरने की कोशिश कर रहे हैं। 
शुक्रवार दोपहर आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घोटाले में शामिल तीन लोगों की गिरफ्तारी और सभी परिवारों को तुरंत पैसे वापस करने की मांग को लेकर बर्नपुर के चित्रा मोड़ इलाके में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। एवं दूसरी ओर, पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फिरोज खान ने आज आसनसोल में इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस घोटाले का मुख्य आरोपी तहसीन अहमद है, जो तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला नेता शकील अहमद का बेटा है।

अब तृणमूल कांग्रेस के नेता शकील अहमद से किनारा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह नामुमकिन है। क्योंकि सब जानते हैं कि शकील अहमद तो बस एक मोहरा है। इस घोटाले के पीछे एक बड़ा खिलाड़ी और मुखिया है। उन्होंने यह भी कहा कि 3 हज़ार परिवारों के साथ धोखाधड़ी हुई है। इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के उप महापौर वसीमुल हक़ ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि तहसीन अहमद के इस व्यापारिक व्यवसाय के लिए कोई ट्रेड लाइसेंस जारी किया गया है या नहीं। 

फ़िलहाल आसनसोल नगर निगम छुट्टी पर है। छुट्टी के बाद इस मामले की जाँच की जाएगी। अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने अवैध रूप से व्यापार किया है, तो उनके ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post