भाजपा नेता नेता कृष्णा प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर राज्य के मंत्री मलय पर लगाए गंभीर आरोप,
उन्होंने बताया कि लगभग 3500 घरों कि हालत बाद से बदतर है। उन लोगों को देखकर आंखों में आंसू आ जाते हैं।
आसनसोल :- भाजपा नेता एवं समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने पहली जनवरी 2026 को एक प्रेस वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से लगातार समाज सेवा के कार्य में कर रहे हैँ। आसनसोल उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में कंबल वितरण एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान लगभग 3500 घरों के लोगों से मुलाकात की है उन लोगों की हालत इतनी बाद से बत्तर है देखकर आंखों में आंसू आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 13 का एक मकान कि हालत जर्जर है कि वह कभी भी ध्वस्त हो सकती है. उन्होंने कहा कि वार्ड 20 और 21 के लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है, जबकि दोनों वार्डों के पार्षद मंत्री मलय घटक के करीबी माने जाते हैं।
खराब ड्रेनेज व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोगों को तालाब निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक न तो तालाब बना और न ही भूमि पट्टा की समस्या का समाधान हुई है। भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनको गरीबों का दर्द नहीं दीखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड 13, 14, 15, 20 और 21 के लोग अमानवीय हालात में जीवन जीने को मजबूर हैं। कृष्णा प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान ECL के CMD सतीश झा पर भी तीखा हमला किया कहा कोयले में मिलावट और सिंडिकेट का बड़ा खेल चल रहा है. सही समय पर ECL कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिलती है। हर महीने लगभग 10 करोड़ रुपये के घोटाले हो रहे हैं। अलग-अलग कोलियरियों में कोयले की कीमत अलग रखी जा रही है
उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इन सभी गतिविधियों के पीछे कई मास्टर माइंड और कुछ राजनीतिक लोग इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर ED और CBI को लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बर्नपुर SAIL ISP फैक्ट्री में भी स्क्रैप के नाम पर अनियमितताओं के आरोप लगाए और इस पर भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही। भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद भाजपा ने प्रिंस वार्ता के दौरान बंगाल भाजपा कार्यकर्ताओं से
अपील किया और कहा साल 2026 में तृणमूल सरकार को को बंगाल से उखाड़ फेंकना है. इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है. उन्होंने ने माफिया तंत्र को चेतावनी देते हुए कहा कि इनका काला धन चुनाव में खर्च नहीं होने दिया जाएगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उन्हें अपनी जान को खतरे का अंदेशा है और उनके खिलाफ फर्जी केस भी दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं और उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रेस वार्ता में कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 18 जनवरी को 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।
Tags
प्रेस वार्ता