बंगाल के पूर्व मुख्य मंत्री ज्योति बसु कि 111 वीं जन्मदिवस के मौके पर हुआ रक्तदान शिविर।
बराकर :- सीटू के बैनर तले माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य मंत्री कामरेड ज्योति बसु कि 111 वीं जन्मदिवस के मौके पर बराकर बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी दौरान उपस्थित सभी लोगो ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस रक्तदान शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर माकपा के किसान नेता प्रियब्रत सरकार, युवा राज्य कमिटी के बिनोद सिंह ,फाबला के भवानी आचार्य मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू केन्द्रीय कमेटी के नेता सुजीत भट्टाचार्य ने किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए सीटू के वरिष्ठ नेता सुजीत भट्टाचार्य ने कहा की आज के दिन स्वर्गीय ज्योति बाबू का जन्म दिवस है। इस अवसर हम सीटू की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें कुल 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया। जिसे हमारे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ब्लड बैंक में रखा जाएगा। जो किसी भी गरीब मरीज के कार्य आएगा । इसकी सहायता से जरूरतमंद के प्राण की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक विशेष दिन है लेकिन ऐसे में रक्तदान शिविर द्वारा आज के दिन को महत्व को दुगना कर दिया है। इसके पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र तथा पौष्टिक आहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों मे पार्टी के राधा गोविन्द राय , बमभोल मंडल, मनोज रजक, मानस बनर्जी, सुरेन्द्र यादव, जयकाली बाउरी, आनंदित साहा, प्रणय बिकास, दीपक कुर्मी, सुष्मिता चटर्जी का सराहनीय योगदान रहा।
Tags
रक्तदान शिविर